बजाज का म्याक्सिमा सी अब लहान बजार में भी उपलब्ध
मनोज बनैता, लाहान, ५ सेप्टेम्बर ।
साउथ एसिया के बाजार में अपना एक खास पहचान बनाने में कामयाब भारतीय कम्पनी बजाज द्वारा निर्मित तीन चक्केवाला बजाज म्याक्सिमा सी लहान में भी उपलब्ध किया गया है । लहान अवस्थित अधिकारिक बिक्रेता नविन इन्टरप्राइजेज प्रालि बजाज का म्याक्सिमा सी लहान बजार में लाया है । सैकडों प्रयोगकर्ताओं की माँग को ध्यान में रखते हुवे नविन ईन्टर्प्राईजेज म्याक्सीका बिक्री शुरु कर दी है । बुधबार एक कार्यक्रम आयोजना करके तीन चक्केवाला बजाज म्याक्सिमा सी के बारेमे जानकारी कराया है । बजाज म्याक्सिमा सी मालसामान ढुवानी के लिए उपयोगी होने का दावा किया गया है । लहान का व्यवसायी सबके उपस्थिति में नविन इन्टरप्राइजेज प्रालि ने बजाज म्याक्सिमा सी को लहान में सार्वजनिक किया गया है । ४० देश मे टेष्ट हुए २३६ सीसी का बजाज म्याक्सिमा सी में ६ सय किलो तक सामान लोड करने की क्षमता है ।


