विगत के अदूरदर्शी शासक के कारण नेपाल शिक्षा में पीछे पडा : प्रधानमन्त्री ओली
८ सेप्टेम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि अदुरदर्शी शासक के कारण देश की शिक्षा पीछे पड गयी है ।
४० वें राष्ट्रीय शिक्षा दिवस तथा ५३ वें अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर में आज रविवार को एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुये प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि वेद का रिचा तथा औषधियों का अविष्कार सबसे पहले नेपाल में ही हुआ था । परन्तु शाशकों के अदुरदर्शिता के कारण उसके बाद की शिक्षा में गति नहीं मिल पायी ।
ज्ञानभूमि के रुप में नेपाल जिस गति से आगे बढ सकती थी, शाशकों के अदूरदर्शिता के कारण नहीं बढ पायी । उन्होंने अपने सन्देश में लिखा हैं कि अब नेपाल पीछे नहीं रहेगा ।
उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि विकास और निर्माण के लिये अति आवश्यक नवप्रवर्द्धनात्मक सोच के आधार में जीवनोपयोगी शिक्षा का विकास सरकार के प्राथमिकता में है और आगामी दिन में नेपाल का शैक्षिक स्तर अवश्य ऊपर जायेगा । 

