Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

 

 

आज अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। विश्वभर में 8 सितंबर को इसे मनाया जाता है। हर साल मानव विकास और समाज के लिए उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर चेतना को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। इस तरह के दिवसों के माध्यम से पूरी दुनिया में साक्षरता बढ़ाने के लिए काम किया जाता है। लोगों को संदेश दिया जाता है। आज भी विश्व में हजारों की संख्या में लोग निरक्षर है। इस दिवस को मनाने का मुख्य लक्ष्य विश्व में सभी लोगो को शिक्षित करना है। साक्षरता दिवस का उद्देश्य बच्चे, वयस्क, महिलाओं और बूढ़ों को साक्षर बनाना है।

यह भी पढें   चार प्रस्तावित राजदूतों के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर आज संसदीय सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास

यूनेस्को ने 7 नवंबर 1965 को ये फैसला लिया कि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाएगा जोकि पहली बार 1966 से मनाना शुरु हुआ। व्यक्ति, समाज और समुदाय के लिए साक्षरता के बड़े महत्व को ध्यान दिलाने के लिए पूरे विश्व भर में इसे मनाना शुरु किया गया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए वयस्क शिक्षा और साक्षरता की दर को दुबारा ध्यान दिलाने के लिए इस दिन को खासतौर पर मनाया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com