प्रदेश २ के लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर प्रा. डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने लिया शपथ
८ सेपटेम्बर, जनकपुरधाम ।
प्रदेश २ लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष प्रा. डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने शपथ ग्रहण किया है । यादव को प्रदेश प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायस्थ द्वारा आज रविवार पद तथा गोपनियता का शपथ करबाया गया है ।
मधेश भवन के कभर्ड हल में आयोजित एक समारोह बीच लोकसेवा आयोग में तीन सप्ताह पहले नियुक्त यादव को शपथ ग्रहण करबाया गया है ।
मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत नेतृत्व के सिफारिस समिति ने गत भाद्र ५ गते डा. यादव को प्रदेश लोकसेवा आयोग अध्यक्ष में नियुक्त किया था ।
यादव का सिराहा के औरही गाउँपालिका ५ के रहने बाले हैं । वे सिराहा क्याम्पस में अंग्रेजी भाषा के उप–प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं ।
यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख कायस्थ सहित मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत, सभामुख सरोज कुमार यादव, भौतिक पूर्वाधार विकासमन्त्री जितेन्द्र सोनल लगायत के मन्त्री, प्रदेश सांसद, कर्मचारियों की उपस्थिति थी ।
इसी प्रकार प्रदेश २ के नीति आयोग के उपाध्यक्ष में प्राध्यापक डा. भोगेन्द्र झा नियुक्त हुये हैं । यादव के शपथ ग्रहण समारोह में ही झा को नीति आयोगा के उपाध्यक्ष का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है ।


