Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरिया इंस्पेक्टर ने ३ अबैध मदिरा भट्टी नष्ट किया

 

रेयाज आलम,बीरगंज, भाद्र २४गते, मंगलवार । पोखरिया के इंस्पेक्टर चंद्र कुमार सिंह ने अवैध  शराब संचालन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कई वर्षो से प्रहरी चौकी के नाक के नीचे अवैध शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। कई जगहों से इनका मासिक नजराना तय था, जिस कारण बेखौफ तरीके से शराब बनाया जाता था जिसे नेपाल और बिहार में बेचा जाता था। ग़ौरतलब है की बिहार में शराब बंदी होने के कारण इन अवैध शराबों को तस्करी करके बिहार पहुंचाया जाता कर महंगे दाम पर बेचा जाता था। शराब पिने और बेचने के लोभ में बिहार के अपराधी इन जगहों पर रुकते और अपराध को अंजाम देते थे।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

पोखरिया के इंस्पेक्टर चंद्र कुमार सिंह के सक्रीयता से नेपाल प्रहरी के टोली द्धारा अबैध शराब नष्ट किया गया। पर्सा के बिंदवासिनी  गा.पा.वडा नं.–४ अमरपट्टी में अबैध शराब नष्ट किया। इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया,पर्सा को बिंदवासिनी गा.पा.वडा नं.–४ अमरपट्टी में नेपाल-भारत के दशगजा के पास अबैध रुपमें शराब उत्पादन होने के सुचना प्राप्त होने पर ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया की टोली ने उक्त स्थान में छापामारी करके शराब नष्ट किया।

यह भी पढें   ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश

इलाक़ा प्रहरी कार्यालय पोखरिया के इंस्पेक्टर चंद्र कुमार सिंह ने बताया की अमर-पट्टी में संचालित कुल ३ भट्ठी से तैयार मदिरा १००० लीटर, कच्चा मदिरा ५५०० लीटर, शराब बनाने वाला मशीन और इसमें प्रयोग होने वाले के सामान बरामद किए गए। अवैध मदिरा भट्टी भारत बिहार के मुन्ना यादव,राजकुमार यादव और नेपाल के इंद्रदेव दास का बताया जा रहा है। ये तीनों फ़रार है, इनकी खोज-तलाश जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com