Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अशूरा के दौरान भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत

 

बगदाद, रायटर।

इराक के दक्षिणी शहर कर्बला में शिया मुस्लिमों की रस्म अशूरा के दौरान भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 102 अन्य घायल हो गए।

इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि नौ लोगों की हालत बेहद गंभीर है। मंत्रालय ने हालांकि यह नहीं बताया कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक भगदड़ जुलूस की समाप्ति के दौरान मची जब हजारों श्रद्धालु इमाम हुसैन के मकबरे की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढें   नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक जारी

प्रधानमंत्री ने मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया।

अशूरा

हाल के वर्षों में अशूरा के मौके पर भगदड़ की यह बड़ी घटना है। अशूरा पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन की कर्बला में शहादत की याद में मनाया जाता है और पूरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।

यह भी पढें   दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में हुई देरी, ओली निकले बाहर

मालूम हो कि 2005 में बगदाद स्थित इमाम खादिम की दरगाह पर भीड़ में आत्मघाती हमलावर होने की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 965 लोगों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com