रोटरी क्लब के द्वारा कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच छात्रवृति प्रदान किया
माला मिश्रा बिराटनगर । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर टाउन डाउन मोरंग जिला के जहदा वार्ड 1 स्थित जनता बाल आधारभूत विद्यालय में स्वस्थ्य सम्बन्धी जनचेतना मूलक कार्यक्रम आयोजित किया । इस मौके पर कमजोर वर्ग के तीन छात्र छात्राओं के बीच पोशाक व 9 छात्र छात्राओं के बीच 5100 नेपाली रुपये का छात्रवृत्ति प्रदान किया । क्लब का अध्यक्ष अर्चना तापड़िया ने बताया कि बहुत जल्द मेगा स्वास्थ्य केम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमे वरिष्ट चिकित्सक के मौजूदगी में ऑख , नाक , कान , गर्दन सम्बन्धी रोग का निःशुल्क जांच किया जाएगा । इसके अलावा विद्यालय में कई सुविधा वहाल किये जायेंगे । इस मौके पर जहदा का अध्यक्ष कैलाश प्रसाद मंडल, वार्ड अध्यक्ष प्रदीपचंद्र यादव ,असिस्टेंट गवर्नर भैरव रिजाल , बेनी प्रकाश मुंदड़ा , सुरेंद्र गोलछा ,घनश्याम राठी ,रामअवतार अग्रवाल व क्लब के सदस्यगण मौजूद थे ।





