पख्तुन और अफगानी आतंकवादी भारत में भेजने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान
नेपाल से आतंकवादी घुसपैठ की खबर के बाद अब यह खबर आ रही है कि पाकिस्तान पख्तुन और अफगानी आतंकवादी काे भारत में भेजने की काेशिश में है ।पाकिस्तान की कोशिश नवंबर में बर्फबारी होने के पहले अधिक-से-अधिक आतंकियों को घुसपैठ कराने की है, क्योंकि बर्फ गिरने के बाद घुसपैठ करना आसान नहीं होगा। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह अक्टूबर तक घुसपैठ को नहीं होने देने की पूरी तैयारी मे है ।
पाकिस्तान तीन दशक बाद एक बार फिर तालिबान से जुड़े पख्तून और अफगानी आतंकियों को कश्मीर में झोंकने की कोशिश में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकियों को घाटी में घुसपैठ के लिए एकत्रित किया गया है, इनमें कई पख्तून और अफगान आतंकी भी शामिल हैं। यही नहीं, कुछ पाकिस्तानी आतंकियों को अफगानी पासपोर्ट देकर भी भारत भेजा जा रहा है। एजेंसियों को अफगानी पासपोर्ट पर ऐसे चार पाकिस्तानी आतंकियों के भारत पहुंचने की सूचना है।
अफगान पासपोर्ट पर भारत में आने वाले पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में पूछ जाने पर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। दरअसल अफगानिस्तान के साथ भारत के अच्छे रिश्ते के कारण अफगानियों को आसानी से भारतीय वीजा मिल जाता है। लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान की मौजूदगी के कारण सुरक्षा एजेंसियां उनपर कड़ी नजर भी रखती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह नई चाल सफल नहीं हो पाएगी और जल्द ही भारत आ चुके आतंकियों को ढूंढ निकाला जाएगा।
दैनिक जागरण से साभार


