Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिराैती संकलन के आराेप में गृहमंत्री का भाई हिरासत में

 

दाे वर्ष पहले राजधानी में हुए हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर फिरौती संकलन के आराेप में नरेश थापा काे हिरासत में लिया गया है । थापा गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के छाेटे भाई हैं ।

नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष शरदकुमार गौचन की २०७४ असोज २३ गते घर से कार्यालय जाते समय शान्तिनगर में गाडी के भीतर ही गोली प्रहार कर हत्या की गई थी । उक्त हत्या के मुख्य योजनाकार समीरमान बस्नेत काे तीन महिना के बाद प्रहरी के केन्द्रिय अनुसन्धान ब्युरो (सिआइबी) ने भारत से हिरासत में लिया था। इसी समीर के साथ नरेश का सम्पर्क रहने का दावा प्रहरी कर रहे हैं ।।

यह भी पढें   अपनेपन का दिखावा और कपटपूर्ण धोखा : आखिर आज लोग ऐसा क्यों करते हैं? बिमल सर्राफ

पिछले  समय सुन्धारास्थित केन्द्रीय कारागार में कैद समीर हिरासत में ही फिरौती संकलन तीव्र बनाने की सूचना पाकर सिआईबी ने गत साउन अन्तिम सप्ताह उनके सहयोगी पवन खण्डका और सुरेन नगरकोटी काे पकडा था ।

प्रहरी उच्च स्रोत के अनुसार, समीर फिरौति संकलन में पकडे गए इन्हीं दाेनाें के बाद थापा का नाम सामने आया है ।  ख

कांतिपुर से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com