म्याग्दी में ३ स्काईभेटर में आगजनी
म्याग्दी, १२ सितम्बर । म्याग्दी जिला स्थित बेनी नगरपालिका–५ बगुवाखोला में रहे ३ स्काईभेटर में आगजनी की गई है । घटना बुधबार रात का है । निर्माण व्यवसायी महासंघ म्याग्दी के अध्यक्ष नारायण जिसी ने इस बात की पुष्टि की है । आगजनी के कारण तीनों स्काईभेटर पूर्ण रुपमा नष्ट हो गया है । बेनी तथा जिला स्थित विभिन्न परियोजना के लिए उक्त स्काईभेटर वहां ले गया था ।
अध्यक्ष जिसी के अनुसार बीएन कन्ट्रक्सन के तीन स्काईभेटर में आगजनी की है । आगजनी करनेवाले कौन है, पता नहीं चाला है । घटनास्थल में पुलिस पहुँच चुकी है । अनुसंधान जारी है । निर्माण व्यवसायियों का कहना है कि लम्बे समय में अज्ञात समूह ने धमकी दे रहा था, लेकिन आगजनी करनेवालो कौन है, पता नहीं ।

