Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठेकेदारों को धमकानेवाले गृहमन्त्री के भाई नरेश थापा गिरफ्तार

 

काठमांडू, १२ सितम्बर । ठेकेदार को धमका कर पैसा असूल करनेवाले गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के छोटे भाई नरेश थापा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना एक हफ्ता पहले का ही है । गृहमन्त्री के भाई होने के कारण घटना गोप्य रखा गया था । समाचार स्रोत के अनुसार गिनेचुने विभिन्न २५ ठेकेदारों को फोन कर उन्होंने रकम के लिए धमकया था ।
घटना विवरण अनुसार गत फाल्गुन–चैत्र महिना में नरेश ने विभिन्न ठेकेदारों को फोन कर कहा कि ठेक्का रकम की ३ प्रतिशत नहीं मिलेगा तो जो कुछ भी हो सकता है । प्राइभेट नम्बर और अननन नम्बर से फोन आता था, जिसकी जानकारी गृह मन्त्रालय, पुलिस हेडक्वाटर और संसदीय समिति तक पहुँच गया था । अनुसंधान के दौरान में पुलिस ने पवन खड्का और सुरेन नगरकोटी को गिरफ्तार किया । उन लोगों की बयान के अनुसार गृहमन्त्री के भाई नरेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि गिरफ्तारी में पड़नेवालों की संबंध में जेल जीवन बिता रहे समीरमान बस्नेत के साथ भी है, जो निर्माण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष शरदकुमार गौचन हत्याकाण्ड के मुख्य योजनाकार हैं । गृहमन्त्री के भाई नरेश वही हैं, जिनको इससे पहले भी फिरौती रकम वसूली के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com