Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करेन्ट लगने से पिता की मौत और दो बच्चे घायल

 

१२ सेपटेम्बर, महोत्तरी । महोत्तरी के एकडारा गाउँपालिका में कल रात करेन्ट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी है और दो व्यक्ति घायल हुये हैं ।
जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी का प्रहरी उपरीक्षक श्यामकृष्ण अधिकारी ने जानकारी दिया कि  एकडारा गाउँपालिका–४ चकवा गांव का ४९ वर्षीय सियाराम ठाकुर की मृत्यु हुयी है ।
उनके अनुसार ठाकुर घर के जमीन में नंगा तार गिरा था जिसे छुने पर अचानक उसे करेन्ट लगा । उसी समय उनके दो बच्चे ने अपने पिता को बचाने के लिये जब गये तो वो दोनों भी करेन्ट लगने से घायल हो गये ।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

प्रहरी ने जानकारी दिया कि सियाराम का १७ वर्षीय बेटा सुरेश ठाकुर और १० वर्षीया बेटी पूजाकुमारी गम्भीर घायल हैं । दोनों को जिला अस्पताल जलेश्वर में उपचार हो रहा है ।
सियाराम को उपचार के क्रम में ही निधन हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com