यात्रुबाहक बस में आगजानी
१२, बुटवल । बुटवल के पूर्व पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग अन्तर्गत पश्चिम नवलपरासी के दाउन्ने में आज गुरुवार सुबह यात्री बस में आगजानी हुयी है ।
कञ्चनपुर के महेन्द्रनगर से काठमांडू के तरफ आ रहे ना ६ ख ८४५३ नम्बर की बस में बर्दघाट नगरपालिका वडानम्बर ४ खुुर्सानी खोला के पास आग लगायी गयी है ।
प्रदेश पाँच ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बुटवल का डिएसपी रामप्रकाश शाह के अनुसार गाडी को वगल में पार्क कर के आग लगायी गयी है । डिएसपी शाह ने जानकारी दिया कि घटना के समबन्ध में अनुसन्धान शुरु हो चुका है । उन्होंने कहा कि घटना में संलग्नों का खोजी कार्य जारी है ।

