Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट सीमित ओवरों में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला

 

 

ऑस्ट्रेलिया की महिला तेज गेंदबाज मेगन शट सीमित ओवरों में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए तीन वनडे की सीरीज के तीसरे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। शट ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला भी बन गईं। उन्होंने इससे पहले टी-20 में भारत के खिलाफ पिछले साल मार्च में हैट्रिक हासिल की थी। शट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।
महिला वनडे में अब तक 11 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक13 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

महिला वनडे में ये 11वीं हैट्रिक है। इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की दो-दो गेंदबाजों ने हैट्रिक ली थी। आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की एक-एक गेंदबाजों को यह उपलब्धि हासिल है। महिला वनडे में पिछली हैट्रिक इसी साल मई में दक्षिण अफ्रीका की मसाबाता क्लास ने पाकिस्तान के खिलाफ ली थी।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। उसके लिए किशोना नाईट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मेगन शट ने 50 ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर शिनेले हेनरी, करिश्मा रामहैरेक और एफी फ्लेचर को आउट कर हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा जॉर्जिया बेयरहैम और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढें   नेपाल के अस्तित्व पर गहराता संकट, राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए 'स्वदेशवाद' का आह्वान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31.1 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बना लिए। उसके लिए एलिसा हिली ने 62 रन की पारी खेली। कप्तान मेग लेनिंग 58 और एलिस पैरी 33 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचेन हेन्स ने 19 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान स्टेफनी टेलर और एफी फ्लेचर ने एक-एक विकेट लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *