Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुमे पर इमरान के साथ पीओके जाउंगा; अफरीदी, पाक पत्रकार बोलीं- श्रीनगर ही चले जाओ

 

इमरान खान शुक्रवार यानी जुमे को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में रैली करने वाले हैं। शाहिद अफरीदी भी इसमें हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं अफरीदी ने एक ट्वीट में लोगों से इस रैली में शिरकत करने की अपील की है। लेकिन, अफरीदी को करारा जवाब पाकिस्तान की ही एक महिला पत्रकार नायला इनायत ने दिया। नायला ने शाहिद से कहा- दिक्कत क्या है। श्रीनगर ही चले जाओ, वहीं रैली कर लेना। बता दें कि इमरान ने अवाम से अपील में कहा था कि वो हर शुक्रवार को कुछ वक्त निकालें और सड़कों पर कश्मीरियों के समर्थन में प्रदर्शन करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

पहला ट्वीट इमरान का
इमरान ने बुधवार को एक ट्वीट किया। कहा, “मैं शुक्रवार 13 सितंबर को मुजफ्फराबाद में एक बड़ा जलसा (रैली) करने जा रहा हूं। इसका मकसद दुनिया को कश्मीर में भारत के कब्जे के बारे में बताना है। पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ है।” इमरान के इस ट्वीट को पूर्व कप्तान अफरीदी ने रिट्वीट किया। लिखा, “कश्मीरियों के हित में हमारे प्रधानमंत्री के साथ आएं। मैं भी शुक्रवार को मुजफ्फराबाद जा रहा हूं। हर आवाज का महत्व है।”

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह

नायला का तंज
पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार नायला इनायत ने शाहिद अफरीदी पर तंज कसा। उन्होंने शाहिद को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में ही सही उन्हें श्रीनगर जाने का चैलेंज दे डाला। नायला ने लिखा, “अरे, आप और आपके प्रधानमंत्री इमरान खान सीधे श्रीनगर ही क्यों नहीं चले जाते। मुझे पूरा भरोसा है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। कोशिश तो कर ली लीजिए।” बता दें कि जब से मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है, तब से इमरान और उनके मंत्री भारत को धमकियां दे रहे हैं। जावेद मियांदाद और शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व क्रिकेटर भी उनके सुर में सुर मिला रहे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

दैनिक भास्कर से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *