मृत घोषित शिशु अन्तिम संस्कार के समय जिवित हो उठा
१३ सेपटेम्बर, बाँके । प्रसव पीडा होने के बाद जाजरको की कमला अधिकारी ने भेरी अस्पताल नेपालगन्ज में आज सुबह ५ बजे एक सामान्य शिशु को जन्म दिया । जन्म के कुछ देर बाद अस्पताल ने कमला के श्रीमान मिलन अधिकारी को यह जानकारी दिया कि आपका बच्चा मर गया है ।
अस्पताल के प्रसूतिकक्ष में कार्यरत कर्मचारियों ने शिशु को मृत घोषित करते हुये कपडा में लपेटकर पोलिथिन में डालकर अन्तिम संस्कार के लिया थमा दिया । शिशु के जन्म से खुश मिलन उदास होकर अन्तिम संस्कार की तैयारी में लग गया ।
छेडागाड नगरपालिका–९ जाजरकोट की २० वर्षीया कमला के शिशु को अस्पताल द्वारा मृत घोषणा के बाद अन्तिम संस्कार के लिये मिलन नेपालगञ्ज स्थित बुलबुलिया तरफ ले जा रहा था तभी बच्चा जीवित हो उठा और रोने लगा ।
शिशु को अभी आइसियू में रखा गया है । शिशु के पिता ने अस्पताल के लापरवाही को ध्यान में रखते हुये कारबाई करने का आग्रह सरकार से किया है ।

