अपर कर्णाली में जीएमआर के विकल्प दूसरी भारतीय कंपनी !
काठमांडू, १५ सितम्बर । भारतीय ऊर्जा राज्य मन्त्री आरके सिंह ने कहा है कि अपर कर्णाली जलविद्युत आयोजना (९०० मेगावाट) बनाने की जिम्मेदारी भारतीय कम्पनी जिएमआर की ही है, अगर यह कम्पनी आयोजना निर्माण नहीं करेगी तो कोई दूसरी भारतीय कम्पनी ही योजना निर्माण के लिए तैयार है । काठमांडू में आयोजित नेपाल–भारत ऊर्जा मन्त्रीस्तरीय बैठक में बोलते हुए भारतीय मन्त्री सिंह ने ऐसा कहा है ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रवक्ता प्रबल अधिकारी के अनुसार मन्त्री सिंह ने कहा है कि जीएमआर ही योजना निर्माण करेगी, उनकी चाहयत यही है । लेकिन जीएमआर इच्छुक नहीं हैं तो कोई दूसरी भारतीय कंपनी खोजी जाएगी । यह समाचार आज प्रकाशित आर्थिक अभियान में है ।

