Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री भट्टराई के साथ विमानस्थल में दुव्र्यहार !

 

काठमांडू, १५ सितम्बर । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री नेपालगंज विमानस्थल में दुव्र्यहार हुआ है । मन्त्री भट्टराई के कारण १ घण्टा प्लेन उडान में लेट होने के कारण सर्वसाधारण ने उनको गाली देकर दुव्र्यहार किया है । उक्त दुव्र्यहार का भीडियो अभी सामाजिक संजाल में भाइरल हो रहा है । इधर मन्त्री भट्टराई ने सर्वसाधारण से माफी मांग लिया है ।
घटना विवरण अनुसार मन्त्री भट्टराई शुक्रबार डल्फिन महोत्सव उद्घाटन के लिए कैलाली पहुँचे थे । वह शुक्रबार ही काठमाडौं आ रहे थे । कैलाली से नेपालगंज आकर बुद्ध एयरमार्फत काठमांडू आने की कार्यतालिका थी । लेकिन कार्यक्रम में देर होने के कारण निर्धारित समय से १ घण्टा लेट होकर मन्त्री भट्टराई विमानस्थल पहुँच गए । मन्त्री भट्टराई के कारण ही प्लेन लेट होने से सर्वसाधारण आक्रोशित बन गए और मन्त्री विमानस्थल आते ही उनके ऊपर टूट पड़े ।
पता चला है कि ज्ञानेन्द्र शाही समूह ने मन्त्री भट्टराई के विरुद्ध गाली दी है । गाली देनेवालों ने मन्त्री भट्टराई से प्रश्न किया है कि क्यों लेट से आए ? क्यों सर्वसाधारण को दुःख दिया गया ? भीडियो के बीच आक्रोशित समूह में संबंध एक युवा ने ने कहा भी है कि हम लोग मन्त्री को सम्मान करते हैं, लेकिन मन्त्री और प्रधानमन्त्री के कारण प्लेन लेट नहीं होना चाहिए । स्मरणीय है, ज्ञानेन्द्र शाही वही हैं, जिसको कई लोग राजावादी सामाजिक अभियान्ता के रुप में जानते हैं । लेकिन उन्होंने एक अन्तरवार्ता में खूद को गणतन्त्रवादी कहा है ।
इधर मन्त्री भट्टराई ने सामाजिक संजाल फेशबुक में एक स्टाटस अपलोड करते हुए घटना के प्रति क्षमायाचना किया है । साथ में उन्हाें ने यह भी कहा है कि भीड में से किसी व्यक्ति ने पूर्व युवराज पारस शाह का नाम भी लिया है, जिससे वे लोग कौन हैं और नियत क्या है, यह समझ में आ गया । उन्होंने अन्त में लिखा है– ‘मेरे कारण यात्रुओं में जो असुविधा हुई, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com