Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर को ‘गुण्डागर्दी’ की शैली में किया गिरफ्तार – ऐन महर

 

काठमांडू, आश्विन १२ – नेकपा (एमाले) के प्रमुख सचेतक ऐन महर ने टिप्पणी की है कि सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर जबर को मध्यरात में ‘गुण्डागर्दी’ शैली में गिरफ्तार किया है । सोमवार को प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य ने आतंक का बर्बर नमूना प्रस्तुत किया है । उन्होंने कहा कि “बिना किसी कसूर, बिना किसी अभियोग के उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । मैं यह कहना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है ।” उन्होंने यह भी कहा कि केवल विरोध करने के आधार पर सरकार ने गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, एमाले उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल को भी दुःख दिया है । पूर्व प्रधानन्याधीश को थ्रेट देने वालो. को छोड़कर उन्हें ही गिरफ्तार करने पर महर ने आपत्ति जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com