Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

गणतन्त्रवादी नेता स्व. रामराजा प्रसाद सिंह के बारे में एक और पुस्तक !

 

काठमांडू, १५ सितम्बर । गणतन्त्रवादी नेता स्व. रामराजा प्रसाद सिंह के बारे में एक और पुस्तक सार्वजनिक की गई है । अल इण्डिया रेडियो में ४२ साल तक पत्रकारिता करनेवाले सञ्चारकर्मी प्रकाश प्रसाद उपाध्याय ने यह पुस्तक लिखे हैं । सञ्चारकर्मी उपाध्याय द्वारा लिखित ‘गणतन्त्र के प्रणेता रामराजा प्रसाद सिंह के साथ अंतरंग बातचीत’ (गणतन्त्रका प्रणेता रामराजा प्रसाद सिंहसँगका अन्तरङ्ग कुराहरु) नामक पुस्तक शुक्रबार एक कार्यक्रम के बीच काठमांडू में सार्वजनिक की गई ।
गणतन्त्रवादी नेता सिंह जी के ७वें स्मृति के अवसर पर रामराजाप्रसाद सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बामपन्थी नेता कृष्णराज वर्मा ने पुस्तकका लोकार्पण किया । पुस्तक विमोचन करते हुए नेता वर्मा ने स्व. रामराजा प्रसाद सिंह के राजनीतिक संघर्ष और व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की ।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा. मनोज प्रसाद सिंह के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी सम्बद्ध नेता अर्जुन नरसिंह केसी, खेमराज भट्ट मायालु, कमल चौलागाई, राम कार्की, शंकरलाल श्रेष्ठ, पुस्तक के लेखक प्रकाश प्रसाद उपाध्याय जैसे वक्ताओं ने स्व. नेता सिंह के प्रति अपना–अपना विचार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com