Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जितिया के उप्लक्षय में देव महिला समाज ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

माला मिश्रा, विराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रोडशेष चौक स्थित होलीलैंड स्कूल प्रांगण मैथिली गीत , संगीत से गुंजयमान रहा । मौका थे देव महिला समाज के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का । कार्यक्रम में दरभंगा से पहुचे मिथिला के चर्चित हास्य व्यंग कलाकार रामविशेष झा उर्फ   अदभुदयानंद ने एक से बढ़कर एक हास्य प्रस्तुति दे लोगो को गुदगुदाया और भरपूर मनोरंजन दिया । गायक बिरेन्द्र कुमार झा , गायिका मुनचुन देव, कलाकार प्रवीण नारायण चौधरी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । इस मौके पर लगभग 15 बृद्ध महिलाओं को माला , साल  ओढाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में देव समाज के कई युवा ,युवतियो सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया ।कार्यक्रम का अध्यक्षता श्रीमति मीरा देव ने किया  वही संचालन संजय देव , चित्रलेखा देव ,संजय देव संयुक्त रूप से कर रहे थे ।  इस अवसर पर मैथिल महिला अभियानी  राधा मंडल , बिभा दास व अन्य लोग मौजूद थे । इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश 2 के राज्य सभा सदस्य व पूर्व मंत्री  जितेंद्र नारायण देव ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में देव समाज का फूल कुमार देव ,प्रवेश चौधरी , सूरज चौधरी , सुशील देव ,भास्कर चौधरी , रोशन देव , सुशील देव , दीपेंद्र देव , कैलाशपति देव , शैलेन्द्र देव व अन्य लोग सक्रिय थे ।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “जितिया के उप्लक्षय में देव महिला समाज ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com