सप्तरी के हनुमाननगर में मिला अजगर
१६ सितम्बर, सप्तरी । इलाका प्रहरी कार्यालय हनुमाननगर ने जानकारी दिया है कि सप्तरी के हनुमाननगर कङ्कालिनी नगरपालिका–१४ में अजगर मिला है । वडा नं १४ का महेन्द्र यादव के शयन कक्ष में अजगर मिला है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि स्थानीय प्रहरी चौकी रामपुर मल्हनीया द्वारा कार्यरत टोली ने लगभग १५ या २० केजी का अजगर प्राप्त किया है । जब अजगर सर्प निकल रहा था उसी अवस्था में अजगर को नियन्त्रण में लिया गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि नियन्त्रित अजगर को जिला वन कार्यालय सप्तरी को सौंपा गया है ।

