Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के धुतहा पुल के पास हत्या किया अज्ञात शव मिला

 

रेयाज आलम, बीरगंज, भाद्र 31 गते, मंगलवार | मंगलवार करिब ११ बजे बिन्दवासिनी गावपालिका के वार्ड नम्बर ५ में एक युवक का शव मिला। अन्दाजी २०-२५ वर्षिय युवक का शव बिन्दवासिनी गावपालिका वार्ड नम्बर ५ प्रसौनीभाठा-हासवा के बिच मे धुतहा पुल नजदीक मिला।

युवक का गला काटकर हत्या किया गया था, जो लाल रंग का टी-शर्ट, नीला पैन्ट और लाल जूता पहने हुए था। जिसका वर्ण गेंहुआ, ऊचाई ५ फिट ५  ईन्च, पतला शरीर है। लाश को शव परीक्षण के लिए नारायणी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है, अभी तक मृतक की पहचान नही हो पाई है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को तत्काल रिहा किया जाए – धवलशमशेर राणा

कुछ दिनों से किडनी चोर के हल्ला से त्रासित गांव वासियों में इस घटना के कारण दहशत का माहौल है। जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रहरी उपरीक्षक सोमेन्द्र सिंह राठौर ख़ुद इस हत्या का अनुसन्धान कर रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com