इराक में फिर हुआ बम विस्फाेट 12 की मौत, आइएस पर शक
कर्बला, एजेंसी।
इराक के पवित्र शिया बहुल शहर में शुक्रवार को बम विस्फोट में 12 नागरिकों की मौत हो गई।कर्बला के प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की पुष्टि की है। इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले में पांच लोग घायल हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2017 में इराक के अंदर चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह को पराजित घोषित किए जाने के बाद से नागरिकों को निशाना बनाने वाला यह सबसे बड़ा हमला है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन सुन्नी चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकववादी समूह ने अब तक सुरक्षा बलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके को अपना निशाना बनाया है।आइएस लगातार शिया बहुल वाले इलाके पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसलिए यह आशंका प्रबल है कि इस हमले में आइएस का हाथ हो सकता है।

