Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय १ करोड़ ४५ लाख रु. हेरोइन के साथ रूपन्देही नागरिक गिरफ्तार

 

महेश गुप्ता, रूपन्देही | रूपन्देही जिला बेलहिया सिमा सटे भारत सोनौली कोतवाली अंतर्गत सोनौली के पगडण्डी मार्ग बस डिपो के पीछे से भारत से नेपाल आ रहा एक युवक के पास एसएसबी और पुलिस की सयुक्त टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम करीब ७ बजे एसएसबी कम्पनी कमांडर अमित कुमार और चौकी प्रभारी सोनौली विनोद राय सरहद के पगडंडियों पर सयुक्त रूप से जांच कर रहे थे। इस दौरान बस डिपो के पीछे एक युवक पुलिस टीम को देखकर नेपाल की तरफ भागने लगा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया | जांच में युवक की जेब से १४५ ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

सोनौली कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजकुमार यादव बताया | मधखोलवा वड़ा नं ७ मायादेवी गांवपालिका रूपन्देही का रहनेवाला भी बताया है| उसके पास से १४५ ग्राम हेरोइन पाया गया है जिसकी कीमत भारतीय रु. १करोड़ ४५ लाख रुपया आँकी गई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com