Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, बीरगंज ने खादी फैशन शो और वेजीटेरियन फूड फ़ेस्टिवल का आयोजन किया

 

रेयाज आलम, बीरगंज, आसोज ५ गते रविवार । कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, बीरगंज ने महात्मा गाँधी के १५० वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खादी फैशन शो और वेजीटेरियन फूड फ़ेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को बीरगंज के होटल भिषवा में आयोजित कार्यक्रम में कई स्कूल के बच्चों ने खादी परिधान में फैशन शो और वेजीटेरियन फूड फ़ेस्टिवल में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में डि.ए.भी.आर.बी.केडिया स्कूल, डि.पी.एस., एक्स सर्विसमैन चिल्ड्रेन स्कूल, गौतम सेकेंड्री स्कूल, ग्रेड एकेडमी, ज्ञानदा एकेडमी, कादंबरी एकेडमी, मिरेकल किड्स, साउथ जोन सेकेंड्री स्कूल, सेंट जेवियर्स सेकेंड्री स्कूल, दि रॉयल एकेडमी, उम्मी कुलसूम गर्ल्स कॉलेज, ग्लोबल बिज़नेस कॉलेज ने खादी फैशन शो में हिस्सा लिया।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, बीरगंज ने महात्मा गाँधी के १५० वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खादी फैशन शो और वेजीटेरियन फूड फ़ेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया। देखिये छात्र छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति और सब्सक्राइब अवश्य करें हमारा चैनल himalini tv https://www.youtube.com/watch?v=Lndk9HtDWFw&t=29s

एक्स सर्विसमैन चिल्ड्रेन स्कूल ने सेल रोटी, ग्रेड एकेडमी ने कटोरी चाट और स्वास्थ्यवर्धक पेय, ज्ञानदा एकेडमी ने आलू की डल्ली और अदरख की कॉफी, कादंबरी एकेडमी ने पोटेटो पैकेट्स, मिरेकल किड्स ने वेजीटेरियन बिरयानी-रायता-चटनी, साउथ जोन सेकेंड्री स्कूल ने वेज चीज़ क्विज़, उम्मी कुलसूम गर्ल्स कॉलेज ने वेजीटेरियन चीज़ बॉल, कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, बीरगंज ने लेमन राइस-अनियन उपमा-सूजी हलवा-बंगाली खिचड़ी और इमली की चटनी के साथ वेजीटेरियन फूड फ़ेस्टिवल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढें   मिथिला की अनोखी संस्कृति ; मधुश्रावणी : अंशु झा

कार्यक्रम में निवा दास, ॐ श्रेष्ठ, काजल सिंह,अनीता चतुर्वेदी, प्रीति गिरी सागर और हेमा लोशाई की निर्णायक समिति ०२ अक्टूबर को विजेता प्रतियोगी की घोषणा करेगी।

कार्यक्रम में पर्सा सोडिओ, एसपी, सशस्त्र एसपी, अशोक वैद,अजय चौरसिया, रमेश अग्रवाल, गोपाल केडिया, माधव राजपाल, कार्यवाहक महावाणिज्य दूत रमेश प. चतुर्वेदी, वाणिज्य दुत बिनोद लोसाली, वाणिज्य दुत बी.सुरेश कुमार, वाणिज्य दुत डॉ. कोटूस्वामी एम. समेत गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम संचालन डॉ. सूचित शर्मा ने किया।

यह भी पढें   मिथिला की अनोखी संस्कृति ; मधुश्रावणी : अंशु झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com