Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति विरुद्ध तरुण दल की खबरदारी !

 

काठमांडू, २३ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था नेपाल तरुण दल ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के विरुद्ध खबरदारी सभा किया है । आइतबार माइतीघर मण्डला में ‘तरुण युवा खबरदारी’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में दल सम्बद्ध युवाओं ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आश्वीन ३ गते राष्ट्रयसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति आपत्तिजनक है, जिससे पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा का मानमर्दन किया है । तरुण दल के महासचिव भुपेन्द्रजंग शाही ने कहा कि राष्ट्रपति को पदीय मर्यादा में रहना चाहिए ।
स्मरणीय है संविधान दिवस के दिन आयोजित विशेष कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने जो भी कहा, उस में टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा था कि देउवा का कोई भी कथन उनके समझ में नहीं आया है, इसीलिए साउण्ड सिस्टम में सुधार करने की जरुरत है । इसी विषय को लेकर तरुण दल ने राष्ट्रपति विरुद्ध प्रदर्शन किया है । भ्रष्टाचार, महंगी, तस्करी और काला बाजारी के विरुद्ध भी तरुण दल विगत कुछ महिनो से आन्दोलित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com