Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार, ४ अभियुक्त गिरफ्तार

 

विराटनगर, २३ सितम्बर । मोरङ जिला स्थित ग्रामथान गाउँपालिका–४ निवासी एक १४ वर्षीया किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार हो गया है । बलात्कार में संलग्न होने के आरोप में पुलिस ने ४ युवा को गिरफ्तारी में ली है । घटना गत शनिबार रात का है । स्थानीय विचारी खनाल के केला के बारी में उन युवाओं ने युवती ऊपर घिनौनी हरकत की थी ।
घटना के संबंध में पुलिस ने रात १ में ही जानकारी प्राप्त की थी । घटना के तुरन्त बाद पुलिस ने युवती को उद्धार की और चार युवाओं को गिरफ्तार की है । जिला पुलिस कार्यालय मोरङ के अनुसार ग्रामथान नगरपालिका–५ के २० वर्षीय सुरेश थानदार, २५ वर्षीय कमल पुरी, २२ वर्षीय सन्तोष कुमार माझी, २२ वर्षीय प्रकाश कुमार थारु को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि उन लोगों ने शुरु में किशोरी को मदिरा देकर अर्ध–बेहोस किया और उसके बाद सामूहिक बलात्कार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *