Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या रेशम चौधरी जेल से मुक्त हो रहे हैं !?

 

काठमांडू, २३ सितम्बर । कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नंं. १ से प्रतिनिधिसभा के लिए निर्वाचित जनप्रति रेशम चौधरी अभी जेल में हैं । उनके रिहाई के लिए विशेषतः राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने संसद् और सडक दोनों जगह आन्दोलन भी किया है, लेकिन अभी तक सरकार ने नहीं सुनी है । ऐसी ही क्रम में सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने संकेत किया है कि अब रेशम चौधरी को जल्द ही जेल से मुक्त किया जाएगा ।
सुनसरी में आइतबार आयोजित जितिया महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि टीकापुर घटना में दोषी ठहर सभी को न्याय दिलाने के लिए झुठा मुद्दा खारीज करने की राजनीतिक सहमति हो चुकी है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘टीकापुर घटना की सन्दर्भ आई है, हाल ही में बालुवाटार में इस विषयों में विचार–विमर्श हुई है, झुटा मुद्दा को खारीज करने की सौद्धान्तिक सहमति बनी है । मुझे विश्वास है कि कुछ समय के बाद ही झुटा मुद्दा खारीज होगी और बन्दी अवस्था में रहे लोग मुक्त होंगे ।’
एक फरक प्रसंग में बोलते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि शान्तिपूर्ण दबाव से ही संविधान संशोधन सम्भव है । उन्होंने कहा– ‘संविधान गतिशील दस्तावेज है, संशोधन के लिए प्रयास निरन्तर जारी रहेगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com