बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । त्रिशूली एवं भोटेकोशी आयी विनाशकारी बाढ पीडि़तों के लिए जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी द्वारा 3 लाख 51 हजार रुपये की चेक राशि मधेश प्रदेश सोना चांदी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर को जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चंदन ने हस्तांतरण किया। इसी तरह जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी ने जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ को 201 ट्रेक सूट तथा सहजीकरण अभियान के संयोजक अंबू प्रसाद साह को प्रदान किए। इस अवसर पर जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी भी थे।


