Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

35 साल की उम्र में सिल्क स्मिता ने की थी आत्महत्या अपने पीछे छाेड गई थी कई अनसुलझे सवाल

 

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बॉलीवुड में एक हिट फिल्म बनी है । इस फिल्म का नाम है- ‘डर्टी पिक्चर’ । फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था । विद्या ने काफी हद तक सिल्क के रोल के साथ इंसाफ किया था । सिल्क स्मिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था । सिल्क को फिल्मों में जो किरदार मिले, उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए।
सिल्क ने चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी । सिल्क स्मिता की असल जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते सिल्क की शादी कम उम्र में कर दी गई । सिल्का का पति और ससुरालवाले उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे । एक दिन वो घर से भाग गईं और फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया ।
सिल्क एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने महज 4 साल के अंदर 200 फिल्में की। सिल्क की फिल्मों के प्रति लोग इतने दीवाने हो गए थे कि फिल्म देखने के लिए टिकट खिड़की पर ही टूट पड़ते थे। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था । शायद यही वजह रही कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बावजूद उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नतीजा क्या हुआ ?उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्में ही मिलीं । यही किरदार उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए।

यह भी पढें   पार्टी विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है – केपी शर्मा ओली


सिल्क अपने मन की बात किसी से जाहिर नहीं करती थीं । यहां टिके रहने और अपना गुजारा करने के लिए सिल्क ने हर छोटा-बड़ा काम और उत्तेजक रोल करने शुरू कर दिए। हर कोई सिल्क की नशीली और उत्तेजक अदाओं का दीवाना था। जहां काम के लिए सिल्क को सराहना मिलनी चाहिए थी वहां हर कोई उन्हें सॉफ्ट पोर्न करने वाली हीरोइन के नाम पर जानने लगा ।
सिल्क का सफर ऐसे ही चल रहा था और फिर वो मोड़ आया जब तमिल फिल्म ‘वंडीविक्रम’ उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में निभाए गए किरदार से वो काफी प्रभावित हुईं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सिल्क था । फिल्म हिट हुई तो उन्होंने अपना नाम बदलकर सिल्क स्मिता रख लिया। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। एक ऐसा वक्त भी आया जब वो हर फिल्म की सफलता का पैमाना बन गईं और फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए आतुर हो गए ।
स्थिति ऐसी बन गई कि रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक की फिल्म में उनके गाने जरूरी हो गए। सिल्क स्मिता का स्टारडम पूरे शबाब पर था लेकिन ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी उनकी जिंदगी से जुड़ी कड़वी सच्चाई बदली नहीं। फिर अचानक 23 सितंबर 1996 में सिल्क ने चेन्नई में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उस वक्त सिल्क की उम्र मात्र 35 साल थी। कहा जाता है कि प्यार में धोखे, अकेलेपन और शराब की लत ने उन्हें डिप्रेशन में पहुंचा दिया था जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सिल्क कुछ फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी । जिसमें उन्होंने अपना सारा पैसा लगा दिया और फिल्म अटक गई । इसके चलते वो कंगाली में आ गई। सिल्क स्मिता अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने पीछे वो कई ऐसे सवाल छोड़ गईं जिनका आज तक किसी को कोई जवाब नहीं मिला।Image result for image of silk smitha

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

Image result for image of silk smitha

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *