Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली में भाजपा की सरकार आने पर ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का समधान किया जायेगा-मनोज तिवारी

 
नई दिल्ली, 22 सितम्बर। जंतर-मंतर पर आज दिल्ली ई रिक्शा एकता मंच द्वारा हजारों की संख्या में दिल्ली सरकार द्वारा ई रिक्शा चालकों के साथ वादा खिलाफी और सुविधाओं से वंचित रखने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी और पूर्व विधायक श्री कपिल मिश्रा भी शामिल हुये। श्री मनोज तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे दिल्ली ई रिक्शा एकता मंच के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, जिसमें बताया गया कि ई रिक्शा चालकों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मांगे जैसे कि फिटनेस व सर्विस टैक्स माफ किया जाये, पूरी दिल्ली में 236 प्रतिबंधित सड़कों पर ई रिक्शा चलाने की स्वीकृति दी जाये, नए ई रिक्शों के परमिट चालू किया जाये, दिल्ली में चार्जिंग एवं पार्किंग की जगह मुहैया कराई जायें, नए लाइसेंस बनाने में सरलता लाई जायें और तमाम मेट्रो व रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली ई रिक्शा एकता मंच के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर राईन ने किया।
ई रिक्शा चालकों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली ई रिक्शा एकता मंच की लगभग सभी मांगे जायज हैं और इन मांगों को सुनने के बाद यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली सरकार ने इन ई रिक्शा चालकों के साथ गलत किया है। हो सकता है कि कुछ सड़कों से प्रतिबंध हटाना संभव न हो, लेकिन अधिकांश सड़कों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है, लेकिन केजरीवाल सरकार कुम्भकरण की नीदं में हैं और मुझे नहीं लगता जब तक दिल्ली में केजरीवाल सरकार रहेगी ये जागने वाले हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश दिल्ली ई रिक्शा यूनियन की सभी मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है और दिल्ली में भाजपा सत्ता में आते ही इन सभी मांगों पर कार्रवाई करेगी। इसके बावजूद जो मदद केंद्र की ओर से हो सकेगी वह जरुर की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का तो यह सपना है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले ऐसे में ई रिक्शा के नए परमिट और लाइसेंस के मुद्दे पर चर्चा करके इसका भी जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी सभी मुद्दों पर दिल्ली ई रिक्शा एकता मंच के साथ सहानुभूति पूर्वक खड़ी है।
श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली के विकास से नाता जोड़ो, प्लास्टिक के प्रयोग को अब छोड़ो। सभी से आग्रह है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़कर श्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सहयोग करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *