सरकार में रहकर संविधान का विरोध करना निर्लज्जता हैः गगन थापा
२४ सितम्बर, जनकपुर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली काँग्रेस का केन्द्रीय सदस्य गगन थापा ने बताया कि सरकार में रहकर संविधान का विरोध करना निर्लज्जता से भी ऊपर की बात है । मङ्लवार जनकपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेता थापा ने प्रदेश नम्बर २ की सरकार के तरफ संकेत करते हुये बताया कि सरकार में रहते हुये संविधान का विरोध करना ठीक नहीं है ।
उन्होंने कहा कि उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव को नहीं समाझा सकने वाला मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत सरकार में रहकर ही संविधान का विरोधाभाष अभिव्यक्ति जना रह हैं जो निर्लज्ज व्यक्ति का काम है ।
उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुये कहा कि अधिकार के नाम पर लडने का बोलकर जनता को बेबकूफ बनाना छोड दें । उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अपने अध्यक्ष से लडकर कहें कि वो संघीय सरकार से निकलें । उन्होंने कहा कि अभी का संविधान जैसा भी है जनता के लिये है इसमें जो कमी कमजोरी है उसके संशोधन के लिये कांग्रेस सदैव तत्पर्य है ।

