Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बहन काे बहन से थी ऐसी जलन शरीर पर किए 189 बार चाकू से प्रहार, आँखें निकाली बाहर

 

 

मास्को, एजेंसी। एक मॉडल पर 189 बार छुरा घोंपा गया। उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और उसके कान भी काट दिए गए थे। यह आदमी तब ही कर सकता है जब वह किसी से बेहद गुस्से में हो और वह किसी भी कीमत पर व्यक्ति को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता हो। हालांकि, यह कितना दर्दनाक होगा जब यह पता चले कि इस कदर मॉडल की हत्या उसकी बहन ने की हो।

यह भी पढें   नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा १८७ वी) पटक रक्तदान किया गया

स्टेफानिया डबरोविना नामक मॉडल की बेरहमी से हत्या खुद उसकी बहन ने की है। जो उससे इतनी ईर्ष्या करती थी कि उसे अपनी छोटी बहन का जिंदा रहने नागवार था। बता दें कि डबरोविना रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नग्न पाई गई थी।

22 साल की उसकी बहन एलिसेवेटा पर आरोप है कि उसने अपनी मॉडल बहन को ईर्ष्या के कारण मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि यह मामला 2016 का है। तब एलिसेवेटा को हत्या के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन अनिवार्य मनोरोग उपचार के लिए उनको सजा नहीं दी गई थी। हालांकि, उसे मुकदमे का सामना करने के लिए अब फिट माना गया है तो जल्द ही उन्हें इस निर्मम हत्या के लिए सजा दी जाएगी। 25 साल तक उन्हें जेल की हवां खानी पड़ सकती है। अगर वो दोषी पाई गई तो।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

रिपोर्ट में कहा गया है कि बहन ने हत्या के आरोप का जोरदार खंडन किया और नई रिपोर्टों में कहा गया है कि वह मृत लड़की के प्रेमी एलेक्सी फेटेव(Alexey Fateev, 44 वर्ष) पर अब आरोप लगाएगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह आदमी किसी संदेह में नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *