कम्युनिष्ट जनता को गुमराह कर रहा है : रामचन्द्र पौडेल
२६ सितम्बर, दाङ । नेपाली कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने बताया कि नेपाल के कम्युनिष्टों के सिद्धांत में ही एकरुपता नहीं है । पौडेल ने आरोप लगाते हुये कहा कि जिसको अपने सिद्धांत पर पकड नहीं है वह देश क्या सम्हालेगा । यह सिर्फ देश को असफल बनाना चाहता है ।
दाङ में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता के मुलाकात कार्यक्रम में नेता पौडेल ने कहा कि ‘कम्युनिष्टों कल तक माक्र्ससवाद, लेनिनवाद, जनता का बहुदलीय जनवाद, प्रचण्डपथ, जनता का जनवाद इत्यादि बता रहा था परन्तु अभी सी पथ में पहुंच गया है । समाजवाद उन्मुख राज्य बोलते हुये चल रहा पर नेपाल का समाजवाद क्या है उसे पता नहीं ।
पौडेल ने आरोप लगाते हुये कहा कि कम्युनिष्ट झूठ और छल की राजनीति कर रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है । उन्होंने कहा वे लोग खुद सिद्धांत में कन्फ्युज है तो जनता को भी कनफ्युज कर रहा है ।

