चीन किसी देश को अपना विचार निर्यात नहीं करेगा : चिनियां राजदुत
२६ सितम्बर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी और चिनियाँ कम्युनिस्ट पार्टी बीच कुछ दिन पहले विचारधारात्मक चर्चा तथा सम्झौता को लेकर नेपाल में विभिन्न प्रकार की टिकाटिप्पणी हो रही है । जिस पर चीन ने कहा कि सी जिनपिङ विचारधारा पहले ही अन्तराष्ट्रीयकरण हो चुका है ।
चीन अध्ययन केन्द्र द्वारा काठमांडू में गुरुवार सी जिनपिङ विचारधारा के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के लिये चिनियाँ राजदूत होउ यान्छी ने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि चीन किसी भी देश को अपना विचार निर्यात नहीं करेगा । और किसी भी देश के आन्तिरिक मामले में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करेगा ।
कार्यक्रम में नेकपा केन्द्रीय सचिवालय सदस्य तथा उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल प्रमुख वक्ता के रुप में थे । उसी कार्यक्रम में चिनियां राजदूत ने बताया कि सी विचारधारा अन्तराष्ट्रीयकरण हो गया है । कार्यक्रम में टिप्पण्ी के समय चिनियां राजदुत ने कहा कि नेपाल में सी विचारधारा के सम्बन्ध में चीन ने बहस शुरु कर अन्तराष्ट्रीयकरण कर दिया है ।
कार्यक्रम में राजदूत यान्छी ने आग्रह करते हुये कहा कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी हुयी बैचारिक बहस को अन्यथा नहीं लें ।

