राजमार्ग तथा मुख्य शहर में चार्जिंग स्टेशन रखा जायेगा
२६ सितम्बर, काठमांडू । विद्युतीय सवारीसाधन के प्रर्वद्धन में जोड दे रहे नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने काठमांडू बाहर मुख्य शहर और राजमार्ग में चार्जिंग स्टेशन स्थापना किया जा रहा है । प्रथम चरण में काठमांडू के १५ स्थानों को सवारी के लिये चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिये चयन किया गया है ।
राजमार्ग और मोफसल के शहरों में कुल ५० चार्जिङ स्टेशन निर्माण किया जायेगा । इसमें बडी बस में भी चार्ज करने की व्यवस्था है । प्राधिकरण ने एक सूचना जारी करते हुये उपत्यका बाहर के शहर का मुख्य भागों में स्टेसन निर्माण के लिये स्थान उपलब्ध किया जायेगा । इसके लिये व्यापारिक, कम्प्लेक्स, सिनेमा हल, सुपर मार्केट, पार्क, विश्वविद्यालय, सरकारी निकाय, होटल, अस्पताल इत्यादियों से आग्रह किया ।
ऊर्जा दक्षता विभाग का सहायक प्रवन्धक सागरमणि ज्ञवाली ने जानकारी दिया कि बिशेष रुप से सवारीसाधन के अत्यधिक आवतजावत होने वाले स्थान में जल्दी चार्ज होने वाला चार्जिङ स्टेसन रखा जायेगा ।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग में चाय और नास्ता वाला होटल में भी चार्जिंग स्टेशन रखा जायेगा ।

