Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो सरगम ने मनाया अपना चौथा वार्षिकोत्सब

 

मनोज बनैता, सिरहा, २७ सेप्टेम्बर ।

बहुत ही कम समय में श्रोताओं का मन जीतने में सफल  लाहान का सरगम एफएम ने अपना चौथा वार्षिकोत्सब मनाया है । ‘हरएक मन की आवाज’ सूचना ,संगीत और मनोरंजन  के लिए हरपल आपके साथ जैसे मूल नारा के साथ रेडियो सरगम ९३ मेगाहर्ज  चौथे वर्ष में प्रवेश किया है । शेख मिडिया हाउस प्रालि लहान ८ द्वारा संचालित सिरहा के सबसे पहले ५०० वाट क्षमता का रेडियो सरगम ९३ मेगाहर्ज ने सफलता पूर्वक तीसरा वर्ष पार कर चौथे वर्ष मे प्रवेश किया है । वार्षिकोत्सव  के अवसर मे श्रोताओं के लिए और लोकप्रिय, ज्ञानबर्द्धक, बौद्धिक कार्यक्रम, सन्तुलित एवं तथ्यपरक समाचार, सकारात्मक सोच सहित के गीतसंगीत तथा मनोरञ्जन का कार्यक्रम बढाए जाने की बात रेडियो के संस्थापक अध्यक्ष फिरोज शेख ने बताया है ।

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने बालेन शाह सरकार और युवा पीढ़ी के प्रति नरम रुख अपनाया, आर्थिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर दिए सुझाव

संस्थापक शेख ने अपने सदस्य, बिज्ञापन दाता, कर्मचारी, सहयोगी, स्वदेश तथा विदेश में रह रहे श्रोता लगायत रेडियो को इस मुकाम तक पहुचाने वाले सभी को धन्यावाद ज्ञापन करते हुवे आगे उसी रुप में सहयोग की अपील की है । छोटे समय मे रेडियो सरगम ९३ मेगाहर्ज ने अपनी गुणस्तरीयता, निष्पक्षता, बोलने की शैली, सूचना तथा मनोरंजन मे सभी स्रोता, विज्ञापनदाता, नागरिक समाज और सिरहा, सप्तरी, धनुषा, उदयपुर, सिन्धुली, खोटाङ्ग, भारत बिहार लगायत अनलाइन प्रबिधि मार्फत देश तथा विदेश मे रह रहे स्रोताओ का मन जीतने मे सफल हुवा है । आगे और उत्कृष्ट कार्य करते हुवे समाज परिवर्तन मे भी अमुल्य योगदान देने की प्रतिवद्धता शेख ने जतायी है । रेडियो सरगम सुवह ४ :३० बजे से रात १२ बजे तक दैनिक २० घण्टा प्रसारण होता रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *