Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव अधिकार तथा शान्ति समाज बॉके शाखा की साधारणसभा सम्पन्न

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल
बाँके जिला के नेपालगन्ज में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज बॉके शाखा की साधारण सभा एवं अन्तर सम्वाद कार्यक्रम नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के सभा हाल में असोज ११ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ है ।
मानव अधिकार तथा शान्ति समाज बॉके की अध्यक्ष कृष्णा देवी पाण्डेय के अध्यक्षता में नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ नेपालगन्ज के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य के प्रमुख आतिथ्य में, तथा मानव अधिकार तथा शान्ति समाज केन्द्रीय समिति के सचिव टेक बहादुर सार्की के बिशेष आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अथिति, बिशिष्ठ अतिथि लगायत लोगों ने मैनबत्ती बालकर बिधिवत रुप में कार्यक्रम की उद्घाटन किया था ।
वह अवसर पर समाज के सचिव बिष्णुलाल कुम्हार ने जाडे महीने की गील और गजल प्रस्तुत किया था । कार्यक्रम में समाज कें उपाध्यक्ष तथा अधिवक्ता पवन कुमार गुप्ता ने स्वागत मन्तब्य किया था प्रमुख अतिथि नन्दलाल बैश्य, समाज के केन्द्रीय प्रतिनिधि तथा सचिव टेक बहादुर सार्की, धम्बोझी उच्च माध्यमिक बिद्यालय नेपालगन्ज की पूूर्व प्राचार्य किरण आचार्य, जनमत पार्टी बाँके के संयोजक ईरफान अहमद शेष, हरित अभियान नेपाल के अभियन्ता तथा ब्रिटिश ईंग्लिश मिडियम स्कुल नेपालगन्ज के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफले, नेपाल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव लगायत लोगों ने मानव अधिकार के बारे में अपनी अपनी बिचार ब्यक्त किया था कमजोर ब्यक्ति के उपर मानव अधिकार लागू होता है बडे बडे ब्यक्तियों पर मानवअधिकार नही होता है, सभी लोगों पर लागू होना चाहिये बिचार ब्यक्त किये थे ।
समाज के अध्यक्ष कृष्णा देवी पाण्डेय ने अपनी विचारों में कही संस्कार, संस्कृति और सभ्यता को कभी भी नही भूलना चाहिये और एक दूसरे को सम्मान करना चाहिये । समाज के सचिव बिष्णुलाल कुम्हार ने बार्षिक प्रतिबेदन और आर्थिक प्रतिबेदन प्रस्तुत किया था वह कार्यक्रम में ईग्लैण्ड के नागरिक क्रस वाल्डी, वडा नं. ८ के वडाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, समाज के सदस्य अल्पना बैश्य, लक्ष्मी तिवारी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी कार्यक्रम की संचालन समाज के कार्यसमिति सदस्य रमेश चन्द्र कुमाल ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *