Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कौन बनेगा करोड़पति में प्रतिभागी ने अमिताभ बच्चन काे साैंपी पति की शिकायताें की पूरी लिस्ट

 

 

कौन बनेगा करोड़पति में  दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हाेता है । इस बार एक ऐसी ही खिलाड़ी केबीसी में हॉट सीट पर बैठी हैं। शिवानी ढींगरा नाम की कंटेस्टेंट ने शो के दौरान अपने पति की शिकायतों की पूरी लिस्ट अमिताभ बच्चन को सौप दी।दिल्ली में रहने वाली शिवानी ढींगरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वो अपना पूरा समय बेटी की देखभाल में बिताती हैं। शो के दौरान शिवानी ने अमिताभ से एक ऐसी रिक्वेस्ट की जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
शिवानी ढिंगरा ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठते ही सबसे पहले अपने पति की शिकायतों की सूची दी। शिवानी ने कहा ‘मैंने आपको देखा है, आप कई लोगों की समस्याओं को सुलझाते हैं, मुझे उम्मीद है कि आप मेरी शिकायतों को भी दूर करेंगे।’
इस लिस्ट में शिवानी अपने पति की शिकायतें लिखकर लाई हैं। ये देखने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस शो को होस्ट करने के साथ ही साथ मैं मैरिज काउंसलर भी बन जाऊंगा।
शिवानी की शिकायत है कि उनके पति बैंक कर्मचारी हैं, जो सुबह जाते हैं और उसके बाद शाम को आते हैं। जब कभी भी वो घर में होते हैं तो अपने फोन में व्हाट्सएप और फेसबुक चलाते रहते हैं। वो कभी कैंडिल लाइट डिनर नहीं गईं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com