एसपी सोमेन्द्रसिंह राठौर ने अपने चार महीने के शानदार काम का रिपोर्ट सार्वजनिक किया
रेयाज आलम , बीरगंज, आसोज १५ गते बुधवार | प्रहरी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रहरी उपरिक्षक सोमेन्द्रसिंह राठौर ने जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के चार महीने के काम का रिपोर्ट सार्वजनिक किया। रिपोर्ट में १२ प्रहरी को कार्यवाही करने का जानकारी कराया गया उनपर प्रहरी आरचण विरुद्ध गतिविधि करने के कारण कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में एक सइ सहित ३ असइ, ४ हवल्दार और ४ प्रहरी जवान मध्ये ६ को निलंबित किया गया है।
चार महिना में हुण्डी, अवैध भारतीय और नेपाली रुपैयाँ ८१ लाख २६ हजार सहित १८ लोगो को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्यवाही का प्रक्रिया आगे बढ़ाया गया है। चार महिना में प्रहरी ने ५० लाख ९७ हजार रुपैया सहित ९ लोगो को, श्रोत नहीं खुले २० लाख ९९ हजार नेपाली रुपैयाँ सहित ४ लोगो को और अवैध भारतीय रुपैयाँ ९ लाख २९ हजार ५ सौ के साथ ५ लोगो के साथ कुल १८ लोगो को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है। उसी तरह भारतीय नक्कली नोट १ लाख ९० हजार सहित २ लोगो को, भंसार चोरी पैठारी और निकासी तर्फ कार्यवाही में ३ करोड ६१ लाख ७ हजार के विभिन्न खाद्यन्न, कपडा, मोटरपार्टस, विद्युतीय सामाग्री, चाँदी, सवारी साधन सहित १८ लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
प्रहरी उपरीक्षक राठौंर के अनुसार भन्सार चोरी, पैठारी तर्फ कारवाही, फरार प्रतिवादी से जुर्माना वसूल, हुण्डी और नेपाली भारतीय रुपैया बरामद करके कुल ५ करोड ४ लाख १७ हजार मूल्य बरामद का नगद सहित समान नियन्त्रण में लेकर कार्यवाही किया जा रहा है। विभिन्न मुद्दा में अदालत से सजा प्राप्त फरार रहे १५४ लोगो को पकड़ कर ६० लाख ८३ हजार रुपैया जुर्माना वसूल किया गया। लागु औषध नुर्फिन १०२०, डाईजीपाम १३२०, फेनारगन १०२०, गाँजा ३३६ केजी, चरेस ९ केजी, अफिम २५० ग्राम, नाईट्रोभेट ट्याबलेट १७७५ बरामद किया गया है।
प्रहरी उपरिक्षक राठौर ने बताया की, अभी जिल्ला में ३१७ विभिन्न शिर्षक में मुद्दा दर्ता कर कार्यवाही प्रकृया बढ़ाया गया है, कर्तव्य ज्यान मुद्दा में २, जबरजस्ती करणी में ८, बाल यौन दुरुपयोग में २, लागूऔषध में २९, मानव वेचविखन में १, सवारी ज्यान मुद्दा में ८, झुण्डी आत्म हत्या मुद्दा में १७ लोगो समेत कुल ३१७ लोगो को विभिन्न शीर्षक में मुद्दा दर्ता करके कार्यवाही प्रकृया आगे बढ़ाया गया है। इसी के साथ पर्सा प्रहरी ने दशै में घर छोड़ते समय दरवाजा-खिड़की ठीक से बंद करने, नजदीक के विश्वासी पड़ोसी या प्रहरी को खबर करने, किरायदार का स्पष्ट नाम और पता का अभिलेख रखने, बहुमुल्य गहना लगाकर मेला में नहीं जाने, पर्व तथा भिड-भाड में नहीं जाने, सतर्क रहने, यात्रा के क्रम में अपरिचित से घुलमिल कर व्यक्तिगत गोपनयता नहीं खोलने का अनुरोध किया है।



