Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज भन्सार में सशत्र प्रहरी द्वारा बरामद अबैध सामान जमा किया गया

 

रेयाज आलम , बीरगंज, आसोज १५ गते बुधवार | बीरगंज भन्सार में सशत्र प्रहरी द्वारा बरामद अबैध सामान जमा किया गया। ये अबैध सामान पर्सा के बिभिन्न नाका से बरामद करके भन्सार में जमा किया गया। अबैध सामान बिभिन्न नाका से चोरी छुपे नेपाल लाकर भन्सार और राजस्व की चोरी की जा रही थी। अबैध सामान में कपडा, किराना सामान और हार्डवेयर के सामान थे।

सशत्र प्रहरी नायब उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने बताया की मिति २०७६ /0६ /१४ गते के दिन श्री सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं.१४ गुल्म हेड कवार्टर (राजश्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) पर्सा के द्वारा कार्यरत डियुटी टोली और गाडी मोबाईल चेकिङ्ग टोली ने पर्सा जिल्ला के बिभिन्न नाका से अबैध रुप में भन्सार चोरी करके नेपाल लाए हुए सामान को भन्सार में जमा कराया। अबैध सामन का मूल्य   ३,८४,४०० है।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार संकट में, एमाले ने समर्थन वापस लिया

सशत्र प्रहरी नायब उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने बताया की ये सभी माल सामान आम आदमी से बरामद नहीं हुए है बल्कि ये पेशेवर लोगो से पकडे गए है, जिसे पकड़ने में स्थानीय लोगो का सहयोग मिलता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com