सभामुख महरा पर बलात्कार का आराेप लगाने वाली राैशनी ने कहा कि महरा मेरे पिता समान
काठमाडौँ ।![]()
सभामुख प्रकरण में महरा के राजीनामा देने का चाैबीस घन्टा भी नही बीता और केस ने नया रुप ले लिया है । सभामुख पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीडित रोशनी शाही ने एक विडियाे सार्वजनिक किया है और कहा है कि सभामुख महरा ने उसके साथ कुछ गलत नही किया है ।
इससे पहले एक विडियाे जारी कर उसने कहा था कि सभामुख महरा ने उसके कमरे में आकर उसके साथ बलात्कार किया था और मार पीट भी की थी । किन्तु अब दूसरे विडियाे में उसने अपने ही कहे का पूरी तरह खण्डन किया है । पहले विडियाे में उसे सुनकर लगता है कि वह अपने हाेश में नही है जबकि दूसरे विडियाे में वह हाेशहवाश में दिख रही है परन्तु उसकी बातें उक्तियुक्त नजर नही आ रही है

