Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांधी जयन्ती के अवसर पर इण्डिया हाउसमा खादी का फैशन शो (फोटो फिचर)

 

काठमांडू, २ अक्टूबर । महात्मा गांधी की १५०वें जन्मजयन्ती के अवसर पर नेपाल स्थित भारतीय दूतावास (इण्डिया) हाउस में खादी एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों का फैशन शो आयोजना किया गया । खादी नेपाल फैशन शो नाम से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत में महात्मा गांधी और नेपाल में तुलसी मेयर श्रेष्ठ ने खादी उपभोग का अभियान शुरु किया था, जो आज भी सान्दर्भिक है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी जी ने कहा कि सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, नेपाल के लिए भी हस्तकला एवं खादी उपभोग अभियान को आगे बढ़ाना आवश्यक है । उनका कहना है कि खादी का उपभोग आत्मनिर्भर अर्थतन्त्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है । राजदूत पुरी जी ने यह भी कहा कि सिर्फ नेपाल और भारत के लिए ही नहीं, पूरे विश्व के लिए दक्षिण एसिया से गिफ्ट करने के लिए महत्वपूर्ण सामान कोई है तो वह खादी से निर्मित हस्तकला एवं वस्त्रों का सामान है ।

यह भी पढें   गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार द्वारा तीन बूँदे समझौता


साउथ एसिया फाउण्डेशन की आयोजन तथा भारतीय राजदूतावास की प्रायोजन में आयोजित खादी फैशन शो कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि दीर्घकालीन और आत्मनिर्भर अर्थतन्त्र निर्माण के लिए खादी का उपभोग जरुरी है, जो सामाजिक रुपान्तरण के लिए भी महत्वपूर्ण है ।
विभिन्न दल से आवद्ध राजनीतिज्ञ, कुटनीतिज्ञ, कर्मचारी, फैशन विज्ञ एवं डिजाइनर आदि सहभागी कार्यक्रम में दर्जनों मॉडल खादी से निर्मित विभिन्न डिजाइन का वस्त्र पहन कर मंच पर उतर आए थे ।

यह भी पढें   आर्थिक मंदी का असर: मधेश प्रदेश में एक साल में 1,938 उद्योग-व्यापार बंद

कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें

तस्वीरः लिलानाथ गौतम÷हिमालिनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com