सार्क को गति देने के लिये सभी सदस्य राष्ट्र तैयार ः परराष्ट्रमन्त्री ज्ञवाली
२ अक्टुबर, काठमांडू
परराष्ट्र मन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली ने बताया कि सार्क को गति देने के लिये इसका सभी सदस्य राष्ट्र तैयार है ।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय पूर्व सार्क से आबद्ध कुछ राष्ट्रों के बीच मनमुटाव होने के कारण सार्क गतिहीन देखा गया है । जिसके कारण इसके नियमित कुछ गतिविधियां भी प्रभावित हुआ है । परन्तु संयुक्त राष्ट्रसंघ के ७४ वें महासभा बैठक में सहभागी होकर ज्ञवाली ने स्वदेश आकर बताया कि इसके लिए सभी राष्ट्र गति देने के लिये तैयार है ।
मन्त्री ज्ञवाली के अनुसार, दक्षिण एसियाली क्षेत्रीय सहयोग सङ्गठन (सार्क) के अनौपचारिक मन्त्रिरिषद् बैठक में सभी ने सार्क को सक्रिय बनाने के लिये भूमिका खेलने के लिये प्रतिबद्धता भी जनाया गया है ।

