Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

12 करोड़ में स्वर्णिम पंडाल बना, 10 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों से मां का श्रृंगार

 

कोलकाता

कोलकाता के दुर्गा पंडाल अपने वैभव के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं। इस बार कोलकाता सोने सा दमक रहा है। यहां वीआईपी रोड स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने देश का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल बनाया है। मौर्यकालीन महल की थीम पर बने 100 फीट ऊंचे इस पंडाल को बनाने और माता के श्रृंगार में 12 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और गणपति की मूर्तियों को 10 करोड़ रुपए के सोने के गहनों से सजाया गया है। निगरानी के लिए 300 प्राइवेट और पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। बांस, लकड़ी और फाइबर से बने इस पंडाल को करीब 150 कारीगरों ने 3 महीने में तैयार किया है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका 6के बार्डाध्यक्ष का निधन

चंद्रयान के चांद तक के सफर को भी दिखाया

पंडाल के नजदीक मिशन चंद्रयान-2 का चमकता हुआ मॉडल बनाया गया है। वीआईपी रोड के दोनों किनारों पर प्रकाश सज्जा के माध्यम से चंद्रयान के चांद तक पहुंचने तक के सफर को दिखाया गया।
पांच दिन तक यह पंडाल खुला रहेगा। श्रीभूमि के स्पोर्टिंग क्लब के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि अनुमान है कि 5 दिन में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग पंडाल देखने पहुंचेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com