Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मदिरा के भूमिगत टंकी में सांस नही ले पाने के कारण ५ व्यक्तियों की मौत

 

३ अक्टुबर, जनकपुर ।

अबैध रुप में घरेलु मदिरा उत्पादन करने के क्रम में गोप्य रुप में बनाया गया भूमिगत टंकी में सांस नहीं ले पाने के कारण ५ व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है । बारा के फेटा गाँउपालिका वडा नम्बर ४ बतरा गांव का जोगा मुखिया बिन के घर में बनाया भूमिगत टंकी के अन्दर घर मालिक सहित ५ व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है ।
जिला प्रहरी कार्यालय बारा ने जानकारी दिया कि ४० वर्षीय जोगा मुखिया बिन, उनकी श्रीमती ३७ वर्षीया लालमुनि देवी, बेटी १० वर्षीया सुमनी कुमारी, जोगा का भाइ ३५ वर्षीय महेन्द्र मुखिया बिन और मदिरा भट्टी में काम करने वाला भारत बहुकठवाका ५५ वर्षीय गुलाबचन्द मुसहर का निधन हुआ है ।
घरेलु मदिरा उत्पादन के लिये घर के अन्दर ही बनाया गया भुमिगत टंकी में सबसे पहले गुलाब चन्द पहुंचा वह बहुत देर तक बाहर नहीं निकला तो बारी बारी से सब अन्दर गया । परन्तु कोई वापस नहीं आया ।
प्रहरी उपरीक्षक विकास खनाल ने जानकारी दिया कि आक्सिजन के कमी होने के कारण उनलोगों को सांस लेने में समस्या हुयी होग ीऔर सबके सब मृत्यु के घाट उतर गये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *