Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाऊ खाने से 9 लोगों की हालत गंभीर

 

हिमालिनी संवादाता, रूपन्देही| रूपन्देही जिला मर्चवारअंतर्गत समरीमाई गाव पालिका वडा नंबर 6 में एक ही परिवार के नौ सदस्य जमीन में होने वाले विफोड़ (चाऊ) को खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी का इलाज भैरहवा के भीम अस्पताल में हो रहा है।खबरों के मुताबिक उक्त गांव में एक स्थान पर चाऊ दिखाई दिया जिसे महिलाए घर में ले जाकर साफ-सुथरा करके उसे पकाया और उसको खाने के बाद परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए । पड़ोसियों ने उन्हें लादकर भैरहवां भीम अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज चल रहा है।

यह भी पढें   सभापति रामाशीषयादव ने नवनिर्मित गणेश मंदिर का किया उद्घाटन

भीम अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाक्टर नबिन दर्नल ने बताया है कि बास एवम् जमीन के बीच में होने वाले बिफोड़ (चाऊ) के खाने से एक ही घर के नौ सदस्यो को रात्रि में लगभग 12 बजे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया । जिनका इलाज कर पेट दर्द, उल्टी दस्त से निजात दिलाया गया है। सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।अ. हे.व. इमेर्जेंसी विभाग श्री गोपाल उपाध्याय ने बताया है कि जमीन में होने वाले चाऊ की गंदगी एवम वायरल किटाडू की वजह से एक ही परिवार 9 सदस्य का एकाएक तबियत खराब हुआ था जिएको लेकर इमेर्जेंसी विभाग टीम ने उद्धयार किया जा रहा है ।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com