Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में सरकार के विरोध में महिलाएं आईं सामने

 

बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में सरकार के विरोध में महिलाएं भी सामने आई हैं। बलूचिस्तान प्रांत में लोगों की गुमशुदगी के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने हाथों में तख्ती और बैनर के साथ प्रदर्शन किया।

बलूचिस्तान में अराजकता वाली स्थिति के बीच जो लोग संदेहास्पद तरीके से गायब हुए हैं, महिलाएं उन्हें ढूंढ कर लाए जाने की मांग कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ लामबंद हुए बलूचिस्तानियों की पाकिस्तानी सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से यहां के लोगों विशेषकर प्रदर्शनकारियों को जबरन गायब करा दिया जा रहा है। गायब हुए लोग कहां और किस हालत में रहते हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसी को लेकर क्वेटा में बलूच की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह की अनुपस्थिति को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सवाल उठाया

मालूम हो कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान भी यूएन मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन हुआ था। बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार हनन को लेकर लोगों ने प्रदर्शन हुआ था। सितंबर में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान भी न्यूयॉर्क में इमरान खान के भाषण के दौरान प्रदर्शन किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com