Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुपरस्टार सिंगर की पहली विनर बनी प्रीति भट्टाचार्य

 

Image result for image of preeti bhattacharya

सिंगिंग रियलटी शो सुपरस्टार सिंगर को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया। सोनी टीवी के इस शो का छह अक्टूबर को शानदार ग्रैंड फिनाले हुआ और इस मुकाबले को जीत प्रीति भट्टाचार्जी ने एक नया इतिहास रच दिया। प्रीति शुरुआत से ही अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतती आई थीं और इसी के चलते उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले।शो के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट के तौर पर सामने आए जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा शामिल थे। विनर बनने पर प्रीति को ट्रॉफी के साथ 15 लाख का चेक भी दिया गया।
तीन महीने तक चले इस सिंगिंग रियलटी शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की ऐसी प्रतिभा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शो में चार कप्तान बनाए गए थे- नितिन कुमार, सलमान अली, ज्योतिका तंगरी और सचिन कुमार वाल्मीकि। इन सभी को कंटेस्टेंट्स को परफॉर्मेंस के लिए तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
फिनाले की शाम सभी फाइनिलिस्ट ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो को सिंगर हिमेश रिशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली जज कर रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *